Fellowship: आज के बढ़ते प्रतियोगी समय में हर कोई लाखों की नौकरी करना चाहता है। इसके लिए युवा जमकर पढ़ाई भी करते हैं, बड़े – बड़े शहरों में जाकर बड़ी – बड़ी कोचिंग में दाखिला भी लेते हैं। इसके बावजूद हर किसी को सरकारी नौकरी नसीब नहीं हो पाती। एक समय के बाद परिवार और समाज का प्रेशर भी बढ़ने लगता है।
चाहे लड़का हो या लड़की एक समय के बाद उन्हें तैयारी छोड़कर प्राइवेट नौकरी को करना ही पड़ता है लेकिन वहां के माहौल में काम करना इतना आसान नहीं होता। फिर युवाओं के मन में आता है क्या कुछ ऐसा भी है जिसे करने से हमें पैसा तो मिलेगा साथ ही कुछ अच्छा सीखने को भी मिलेगा।
तो जी हां आज हम ऐसी ही पांच कथित नौकरी की बात करेंगे जहां आपको सिखाया जाएगा और साथ में 20 हजार से 1.5 लाख रुपए तक मेहनताना भी दिया जाएगा। यही नहीं इसके लिए आपको कोई सिलेबस पढ़ने की आवश्यकता नहीं होगी बल्कि यहां प्रायोगिक पर ज्ञान होना आवश्यक है। यहां आपके प्लेसमेंट की भी व्यवस्था की जाती है। इन्हें समाज में फेलोशिप (Fellowship) का नाम दिया जाता है। तो आइए शुरू करते हैं…
मुखर्जी फेलोशिप (Mukherjee Fellowship)
सबसे पहले हम बात करेंगे ऐसे फेलोशिप के बारे में जिसमें आपको देश के सांसद – मंत्रियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। अगर आप गवर्नेंस, पॉलिसी और पॉलिटिकल कंसल्टिंग में इंटरेस्टेड हैं तो मुखर्जी फेलोशिप आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां स्टाइपेंड के रूप में 50 हजार रुपए महीने मिलेंगे। 3 महीने का थ्योरिटिकल लर्निंग इनपर्सन मॉड्यूल होता है। फिर किसी भी अच्छे लीडर्स के साथ प्लेस किया जाता है। वहां से आप सीखते भी हैं और साथ-साथ काम भी करते हैं। इसमें अप्लाई करने का 1 फरवरी लास्ट डेट है।
चीफ मिनिस्टरर्स फेलोशिप स्कीम (Chief Minister’s Fellowship Scheme)
दूसरी फेलोशिप की बात करें तो यह चीफ मिनिस्टरर्स फेलोशिप स्कीम यानी सीएमएफएस जिसे बिहार गवर्नमेंट ने लांच किया है । लेकिन यह केवल बिहार के यूथ के लिए है। अगर आप बिहार से हैं तो आपको दो साल का फेलोशिप है। आपको एकेडमिकली आईआईएम बोधगया से सिखाया जाएगा। आपका प्लेसमेंट गवर्नमेंट के साथ होगा, जो कि आपके परफॉमेंस के ऊपर है। अगर आपका प्लेसमेंट सेक्रेटेरियट में होगा यानी सीएम ऑफिस और डिप्टी सीएम ऑफिस में काम करने का मौका मिलेगा जिसमें 10 साल का एक्सपीरियंस चाहिए। इसमें महीने का ₹1.5 लाख रुपए दिए जाएंगे।
और पढ़ें...RRC ECR Apprentice Recruitment 2025 : रेलवे भर्ती के लिए आखिरी मौका आज, 10वीं पास जल्द करें आवेदन
आपका प्लेसमेंट टियर थ्री में यानी चीफ सेक्रेटरी और कमिश्नर्स के ऑफिस में होगा तो ₹1.5 लाख का स्टपेंड है। अगर आपका प्लेसमेंट सेक्रेटेरियट डिपार्टमेंट में हुआ तो 1 लाख और अगर आपका डिस्ट्रिक्ट हुआ तो 80,000 स्टपेंड है। एलिजिबिलिटी की बात करें तो आपका बिहार का होना जरूरी है। 45 साल या उससे कम की एज है। मास्टर्स डिग्री में 55% या उससे होना चाहिए। और मिनिमम तीन साल का एक्सपीरियंस का रिक्वायरमेंट है। अगर आपका जीमेट, सेट, कैट, गेट और ये सब है तो आपको थोड़े एक्सेंपशनंस मिल जाएंगे। लास्ट डेट की बात करें तो आप 31 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। आपके इंटरव्यू 1 फरवरी से 8 फरवरी के बीच में होंगे।
पब्लिक पॉलिसी इन एक्शन फेलोशिप (Public Policy in Action Fellowship)
एक बहुत ही यूनिक फेलोशिप की जिसका नाम है पब्लिक पॉलिसी इन एक्शन फेलोशिप। इसमें दो साल का आपका कोर्स होता है और कोर्स के साथ-साथ आपको झारखंड के अलग-अलग जिलों में काम करने का मौका मिलता है। 75,000 पर मंथ का स्टाइपेंड है। लेकिन ध्यान रखिए क्योंकि ये दो साल का प्रोग्राम है तो उसमें फीस भी है। तो करीब ₹8 लाख की फीस है।
टीच फॉर इंडिया (Teach for India)
टीच फॉर इंडिया भी दो साल का फेलोशिप है। यह सबसे पुराना और एक अच्छा फेलोशिप है। अगर आपका टीचिंग में इंटरेस्ट है 8 फरवरी से पहले इसमें आवेदन कर सकते हैं। 25,000 पर मंथ का स्टाइपेंड रहता है। इसके अलावा आपको एक एचआरए मिलता है। यानी कि आप अगर जिस तरह के सिटी में रह रहे हैं उस तरह का एचआरए। इसमें आपका प्लेसमेंट जो होता है वो दिल्ली, पुणे, हैदराबाद जैसी बड़ी सिटीज में होता है।
ये भी पढ़ें…BSSC Vacancy 2025: खेलों से जुड़े लोगों के लिए बड़ा अवसर, बिहार चयन आयोग ने निकाली बम्पर भर्ती
यहां आपको एक स्कूल में अटैच किया जाता है। जहां गवर्नमेंट स्कूल्स में वहां पर आप जाकर पढ़ाते हैं ना सिर्फ पढ़ाते हैं बट पढ़ाने के अलावा उस स्कूल में क्या एक बदलाव ला सकते हैं वो भी आप करते हैं। इसमें आपको इंग्लिश आना मस्ट है। इस Fellowship की अधिक जानकारी संस्था की वेबसाइट में जाकर ले सकते हैं।
गांधी फेलोशिप (Gandhi Fellowship)
अंत में जी फैलोशिप की बात कर रहे हैं वह गांधी फेलो शिव इसके भी आवेदन शुरू है। यह 2 साल की फेलोशिप है जिसमें करीब 25,000 स्टाइपेंड दिया जाता है। देश के किसी भी स्टेट के ग्रामीण अंचल में आपको प्लेस किया जाता है जहां आप शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे विषयों पर काम करते हैं। स्कॉलरशिप की खास बात यह है कि इसमें आपको सिखाने का प्रयास किया जाता है। 2 साल बाद आपकी प्लेसमेंट कराई जाती है जिसमें देश ही नहीं विश्व की बड़ी-बड़ी कंपनियां शामिल होती हैं।






